चंदौली। अलीनगर पुलिस ने सिंधीताली पुल के पास चेकिंग के दौरान इनोवा वाहन से 600.5 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस और दो चापड़ बरामद किए। पुलिस ने मौके से बिहार निवासी फैयाज कुरैशी (45) को गिरफ्तार किया, जबकि दो लोग भागने में सफल रहे।
पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने वाहन संख्या यूपी 65 बीटी 5561 को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान चालक ने पुलिस पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन इनोवा डिवाइडर से टकराकर रुक गई। चालक और पीछे बैठा एक व्यक्ति भाग निकले, जबकि बगल में बैठा फैयाज कुरैशी पकड़ लिया गया।
वाहन की तलाशी में 600.5 किलोग्राम मांस और दो चापड़ मिले। मौके पर बुलाए गए पशु चिकित्साधिकारी ने प्रथम दृष्टया मांस गोवंश का होने की बात कही। पुलिस ने नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू की है।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वे बिहार में गोवंश काटकर मांस तैयार करते हैं और उसे वाराणसी ले जाकर छोटे-छोटे हिस्सों में बेचते हैं। पुलिस ने मामले में गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाई शुरू कर दी है।
नौरात्र के पवित्र समय में इस तरह गौमांस मिलने पर चंदौली के हिंदूवादी संगठनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए, ऐसा दुस्साहस करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाई की मांग की है, साथ घटना में शामिल सभी लोगों की जल्द गिरफ्तारी और पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने की भी मांग की है।
Comments (0)