चंदौली।सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बाहर आने-जाने वाली महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी करने तथा फब्तियां कसने के आरोप में एंटी रोमियो पुलिस टीम ने मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी महिलाओं को देखकर अश्लील गाने भी गाता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमेश राम (23) पुत्र सुबेदार राम निवासी ओनावल, थाना सकलडीहा के रूप में हुई। 

पुलिस ने उसे सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार किया। मामले में थाना सकलडीहा में बीएनएस की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाई की जा रही है।

 पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 में भी धारा 354, 354ए भादवि और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक जगदीश यादव, महिला हेड कांस्टेबल रिमा यादव, कांस्टेबल प्रश्विन दूबे और हृदेश चक्रवर्ती शामिल रहे।