चंदौली/नौगढ़, 19 जुलाई 2026। नौगढ़ क्षेत्र के सरने गांव में श्री गुरु प्रसाद यादव के आवास के समीप रविवार को फातमा हॉस्पिटल की ओर से एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।

यह शिविर डॉ. आरिफ नसीम के मार्गदर्शन एवं बिजनेस मैनेजर तुषार जोशी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. ए. के. पांडेय एवं डॉ. एमडी. शाहिल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श दिया तथा आवश्यक दवाओं का भी नि:शुल्क वितरण किया।

शिविर के सफल आयोजन में पीआरओ इम्तियाज एवं पीआरओ गौतम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों ने शिविर के समन्वय एवं व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकों से अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श लिया। मरीजों ने इस पहल की सराहना करते हुए फातमा हॉस्पिटल का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान गुरु प्रसाद यादव ने फातमा हॉस्पिटल की पूरी टीम का धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहद लाभकारी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी फातमा हॉस्पिटल द्वारा इसी प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।