चंदौली। सकलडीहा पुलिस ने शुक्रवार को नोनार तुलसी आश्रम रेलवे हाल्ट के पास छापेमारी कर अवैध शराब तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से विभिन्न ब्रांडों की कुल 12.84 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद के नेतृत्व में टीम ने नौ अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिहार के बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के कोचाड़ी निवासी अंग्राहित सिंह (30) और पटना जिले के नेउरा थाना क्षेत्र के नेउरा निवासी रामसुबास चौहान (54) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपितों के पास से रॉयल स्टैग की 750 एमएल की आठ बोतल, आफ्टर डार्क ब्लू के 180 एमएल के 20 क्वार्टर और मैजिक मोमेंट के 180 एमएल के 18 क्वार्टर बरामद किए। इस मामले में थाना सकलडीहा में मु0अ0सं0 199/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्रा और हेड कांस्टेबल राहुल राय शामिल रहे।
Comments (0)