वाराणसी। प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री पंकज चौधरी जी की संस्तुति एवं काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री अशोक चौरसिया जी के आदेशानुसार अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
इस घोषणा के तहत ग्राम सभा बड़ौरा बाजार, सेवापुरी, वाराणसी निवासी ओमप्रकाश सरोज पुत्र श्री बच्चेलाल सरोज को संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। नवनियुक्त पदाधिकारी ओमप्रकाश सरोज को नवीन दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि वह संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
Comments (0)