रायपुर, छत्तीसगढ़। ब्रह्मराष्ट्र एकम विश्व महासंघ न्यास के तत्वावधान में रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश की मुख्य कार्यकारिणी एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं दायित्व वितरण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर 50 से अधिक पदाधिकारियों को प्रदेश, जिला एवं विभिन्न प्रकोष्ठों में अध्यक्ष, सचिव तथा अन्य महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किए गए।

परम पूज्य श्री श्री 1008 डॉ. सचिन्द्र नाथ जी महाराज के पावन सान्निध्य में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सनातन संस्कृति, राष्ट्रसेवा एवं संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने तथा पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ग्रहण की।

इस अवसर पर  अन्नपूर्णा जी ने प्रदेश अध्यक्ष,  लक्ष्मी नारायण लाहोटी जी ने प्रदेश सचिव,  मनोज पाण्डेय जी ने संगठन मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। साथ ही अरुणा यादव (जिला अध्यक्ष), लक्ष्य जी, सुषमा तिवारी, पल्लवी थवैत, कृष्णा लाहोटी, जे. एस. ठाकुर, दीपिका वैष्णव,  खुशबू शर्मा, रिया तिवारी, अजन्ता चौधरी, छवि लाल सोनी, राहुल पाण्डेय सहित अनेक अन्य पदाधिकारियों ने भी संगठन के विभिन्न दायित्वों के लिए शपथ ग्रहण की।

अपने आशीर्वचन में पूज्य महाराज जी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पद प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज में सेवा, संस्कार, राष्ट्रभावना एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित नेतृत्व तैयार करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए समाज एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


समारोह में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, नगर एवं ग्राम स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने तथा सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन भारत माता एवं सनातन धर्म की जयघोष तथा राष्ट्र की समृद्धि एवं विश्व कल्याण की मंगलकामना के साथ हुआ।