नई दिल्ली/अहिल्यानगर। नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों और विपक्ष का विरोध लगातार जारी है। 20 जुलाई को दिल्ली में कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के 'संसद चलो मार्च' के दौरान हुए लाठीचार्ज पर वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे ने नाराजगी जताई है।

अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और नागरिकों पर दमन उचित नहीं है। उन्होंने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की अपील की है।

इसी के विरोध में अन्ना हजारे गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक महाराष्ट्र के अहिल्यानगर स्थित वाडिया पार्क के गांधी स्मारक पर दो घंटे का मौन आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को बल प्रयोग से दबाने के बजाय संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।