Anthropic की आधिकारिक जॉब लिस्टिंग में इस पद का नाम Policy Design Manager, Conventional Weapons दिया गया है। कंपनी ने इस भूमिका के लिए सालाना 2,45,000 से 2,85,000 अमेरिकी डॉलर तक का वेतन निर्धारित किया है। भारतीय मुद्रा में वास्तविक राशि विनिमय दर पर निर्भर करेगी।

वार्षिक वेतन

US Salary

 $245,000–$285,000

लगभग ₹2 करोड़ से अधिक सालाना, विनिमय दर के अनुसार।

₹22.5 लाख प्रति माह का आंकड़ा अनुमानित है और मुद्रा विनिमय दर पर निर्भर करता है।

 क्या होगा हथियार नीति विशेषज्ञ का काम?

इस पद पर नियुक्त व्यक्ति की जिम्मेदारी सिर्फ हथियारों से जुड़े सवालों को ब्लॉक करना नहीं होगी। Anthropic के अनुसार, विशेषज्ञ को AI के संभावित दुरुपयोग के लिए खतरे के मॉडल और मूल्यांकन तैयार करने होंगे। साथ ही, इंजीनियरिंग टीम के साथ मिलकर सुरक्षा नियंत्रण, डिटेक्शन सिस्टम और नीति लागू करने के साधन विकसित करने होंगे।

इस भूमिका में निम्नलिखित प्रमुख जिम्मेदारियां शामिल हैं:

 Claude की पारंपरिक हथियार नीति को तैयार करना और अपडेट करना।

 हथियार विकास में AI के संभावित योगदान का आकलन करने के लिए थ्रेट मॉडल और मूल्यांकन बनाना।

 इंजीनियरिंग टीम के साथ सुरक्षा नियंत्रण और निगरानी प्रणाली विकसित करना।

 हथियारों से संबंधित संवेदनशील मामलों में विषय विशेषज्ञ के रूप में सहायता देना।

 उत्पाद, इंजीनियरिंग, कानूनी और नेतृत्व टीमों के बीच सुरक्षा नीतियों की समझ विकसित करना।

आधुनिक हथियारों में AI की चुनौती

Anthropic की जॉब लिस्टिंग में बताया गया है कि आधुनिक हथियार प्रणालियों में सॉफ्टवेयर की भूमिका बढ़ रही है। इसलिए नीति विशेषज्ञ को यह निर्धारित करने में मदद करनी होगी कि वैध नागरिक इंजीनियरिंग और अनुसंधान तथा प्रतिबंधित हथियार विकास के बीच सीमा कैसे तय की जाए। इसमें स्वायत्त प्रणालियों से जुड़े जोखिम भी शामिल हैं।

 किन लोगों को मिल सकता है मौका?

कंपनी ने इस पद के लिए हथियार प्रणालियों की गहरी व्यावहारिक जानकारी, तकनीकी साक्ष्यों को नीति में बदलने की क्षमता और हथियारों से संबंधित कानूनी ढांचों की समझ जैसी योग्यताएं बताई हैं। संबंधित शोध प्रयोगशाला, रक्षा अनुसंधान संस्था या हथियार प्रणालियां विकसित करने वाली कंपनी का अनुभव भी अपेक्षित है।