योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम अब 'परशुरामपुरी'


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट ने शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद का नाम बदलकर 'परशुरामपुरी' करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, जलालाबाद को भगवान परशुराम की जन्मस्थली के रूप में माना जाता है और पौराणिक ग्रंथों में भी इसका उल्लेख मिलता है।

जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नगर पालिका परिषद जलालाबाद क्षेत्र के कस्बे का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने का निर्णय लिया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब इस नगर की नई आधिकारिक पहचान परशुरामपुरी होगी।

सरकार का कहना है कि यह निर्णय क्षेत्र की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है।