महाराष्ट्र। मराठवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नांदेड़, हिंगोली और परभनी जिलों में कंपन के बाद लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। National Centre for Seismology भूकंप की तीव्रता, केंद्र और गहराई का आकलन कर रहा है।
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़, हिंगोली और परभनी जिलों में गुरुवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक कहीं से भी जान-माल के नुकसान या किसी बड़ी क्षति की सूचना नहीं मिली है।
Comments (0)