राम मंदिर चढ़ावा मामले में CBI जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में 13 जुलाई को होगी सुनवाई
अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ताओं ने दान राशि में कथित गड़बड़ी, गबन और वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।
मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वीएस मोहना की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। यह याचिका वकील अजय कुमार राय, वकील दिनेश कुमार यादव और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सांसद सुधाकर सिंह की ओर से दायर की गई है।
याचिका में मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक जांच समिति गठित की जाए और सीबीआई के माध्यम से पूरे मामले की जांच कराई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मंदिर में प्राप्त दान राशि के इस्तेमाल में किसी तरह का भ्रष्टाचार, गबन या वित्तीय अनियमितता हुई है या नहीं।
इससे पहले अवकाशकालीन पीठ ने मामले में जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया था। अब सभी की निगाहें 13 जुलाई को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां कोर्ट इस मामले में आगे की दिशा तय कर सकता है।
Comments (0)