रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में मानसून के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चालू चारधाम यात्रा सीजन में शनिवार तक केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 14 लाख के पार पहुंच गया है।
यात्रा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग के अनुसार, 10 जुलाई की शाम पांच बजे से 11 जुलाई की शाम पांच बजे तक 24 घंटे में कुल 1,751 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इनमें 1,062 पुरुष, 664 महिलाएं और 25 बच्चे शामिल रहे। इस दौरान किसी विदेशी श्रद्धालु के दर्शन का पंजीकरण नहीं हुआ।
जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस यात्रा सीजन में अब तक कुल 14 लाख 26 श्रद्धालु केदारनाथ धाम में बाबा के दर्शन कर चुके हैं। मानसून की चुनौतियों के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह लगातार बना हुआ है।
प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। मौसम और यात्रा मार्ग की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले मौसम और सड़क मार्ग की ताजा जानकारी जरूर प्राप्त करें।
Comments (0)