मुंबई में भारी बारिश का असर: 17 फ्लाइटें रद्द, 300 से ज्यादा उड़ानों में देरी लगातार हो रही भारी बारिश के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। सोमवार शाम 5 बजे तक 17 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 365 से अधिक उड़ानों में देरी दर्ज की गई।
भारी बारिश के चलते कई विमानों का मार्ग भी बदला गया। IndiGo और Akasa Air ने मौसम की खराब परिस्थितियों को देखते हुए अपनी कुछ उड़ान सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं।
मुंबई में पिछले तीन दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति संबंधित एयरलाइन से अवश्य जांच लें।
Comments (0)