West Asia Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले कार्गो जहाजों पर 20 प्रतिशत ‘होर्मुज टोल’ लगाने के फैसले को वापस ले लिया है। अब अमेरिका खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) देशों के साथ व्यापार और निवेश से जुड़े बड़े समझौतों पर फोकस करेगा।
ट्रंप ने मंगलवार (14 जुलाई 2026) को व्हाइट हाउस में इराक के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों से किसी भी तरह का शुल्क वसूलने का विचार उन्हें पसंद नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि खाड़ी देशों ने उनसे संपर्क कर कहा कि वे हर कार्गो जहाज पर 20 प्रतिशत टोल देने के बजाय अमेरिका में बड़े पैमाने पर निवेश करना चाहते हैं।
ट्रंप ने कहा, “उन्होंने कहा कि हम इसे दूसरे तरीके से करना पसंद करेंगे। हम अमेरिका में अरबों डॉलर का निवेश करना चाहते हैं। मुझे शुल्क लेने का विचार पसंद नहीं है।”
उन्होंने आगे कहा कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा के बदले अमेरिका में निवेश आता है तो उसका स्वागत किया जाएगा।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले सोमवार (13 जुलाई 2026) को ट्रंप ने घोषणा की थी कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर 20 प्रतिशत टोल लगाएगा। यह फैसला वैश्विक ऊर्जा बाजार और तेल आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ाने वाला माना जा रहा था।
अब अमेरिका ने शुल्क नीति से हटकर निवेश और रणनीतिक साझेदारी के रास्ते पर आगे बढ़ने का संकेत दिया है।
Source : सोशल मीडिया
Comments (0)