बीकेटी (लखनऊ)। शुक्रवार को बीकेटी स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में भारत सरकार के रक्षा मंत्री एवं लोकसभा लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह का जन्मदिन पूर्व विधायक अविनाश त्रिवेदी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया। मंत्री राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई 1951 को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के भभौरा गाँव में हुआ था। अविनाश त्रिवेदी ने मां चंद्रिका देवी मंदिर में माता रानी के दर्शन कर मंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। और कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन की बधाई देते हुए खुशियां मनाएं।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक चन्द्रशेखर त्रिवेदी पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ0 अशोक बाजपेई व पूर्व विधायक अविनाश त्रिवेदी व आलोक त्रिवेदी, प्रवीण सिंह चौहान, अनुराग सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।
Comments (0)