बीकेटी लखनऊ। रविवार को बीकेटी कठवारा स्थित द ग्लोरी रिसोर्ट में क्षत्रिय चेतना परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में विजय दशमी समारोह शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बीकेटी इटौंजा क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर क्षत्रिय समाज का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को फूल माला पहनकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज की उन्नति का सबसे मजबूत आधार है। युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करना चाहिए। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, शिक्षा के प्रचार-प्रसार और युवाओं को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। क्षत्रिय चेतना परिषद उत्तर प्रदेश एक सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन है, जो मुख्य रूप से क्षत्रिय (राजपूत) समाज के कल्याण, एकता और उत्थान के लिए काम करता।यह संगठन राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने और युवाओं को प्रेरित करने का एक मंच है।
इस मौके पर कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद अंगद सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक विजय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय चेतना परिषद्, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुशील कुमार , महामंत्री उदयभानु सिंह भदौरिया देवी बख्श सिंह , प्रवीण सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मोनू सिंह, अंशुमलिक प्रताप सिंह, संतोष सिंह,बलवीर सिंह, के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments (0)