इटौंजा (लखनऊ) राजकीय नलकूप खराब होने से किसानों की धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। शिकायत के बाद भी नहीं सही हुआ नलकूप का जला मोटर।
राजकीय नलकूप संख्या 230 एल जी साहपुर नजूल लगभग 15 दिन से खराब पड़ा है। जिसकी मोटर जल गई है। नलकूप विभाग के कई अधिकारियों को ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दी, लेकिन अभी तक मोटर सही नहीं हुआ। किसानों का आरोप है कि अधिकारी इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में किसानों का कहना है कि अगर मोटर सही नहीं हुआ तो उनकी धान की फसल कि रोपाई समय से नहीं हो पाएगी। इससे क्षेत्र के सभी किसान चिंतित हैं।
जब इस संबंध में नलकूप विभाग के अवर अभियंता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मोटर की मरम्मत कर सोमवार तक नलकूप चालू हो जाएगा।
Comments (0)