इटौंजा लखनऊ। आगामी त्यौहार कावड़ यात्रा को लेकर लखनऊ के महिंगवा थाना में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमे संभ्रांत व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों एवं धर्मगुरुओं के साथ आगामी कांवड़ यात्रा एवं शिव मंदिरों में होने वाले जलाभिषेक कार्यक्रम पर चर्चा की गई और सभी की समस्याएं सुनी गई। थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्य ने कहा कि अगर किसी को कोई समस्या है तो वह बता सकता है पुलिस उसकी मदद करेगी। इसके अलावा कावड़ यात्रा में अगर कोई समस्या आती है तो उसका भी निस्तारण किया जाएगा। 

बैठक में उपस्थित सभी व्यक्तियों से आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा कांवड़ यात्रा एवं जलाभिषेक कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सहयोग प्रदान करने की अपील की गई। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु सभी को जागरूक किया गया। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक सफल बनाने की सभी से अपील की। 

 बैठक में थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्य के साथ अरुण कुमार जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम प्रधान सम्मानित व्यक्तियों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।