इटौंजा (लखनऊ)। सोमवार को इटौंजा थाना परिसर में सावन माह में कावड़ त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी विकास कुमार पांडे ने बताया कि अगर किसी को कोई समस्या है तो वह बैठक में बता सकता है। उसकी मदद की जाएगी। इसके अलावा इटौंजा से कानपुर बिठूर के लिए जो कांवड़ यात्रा जाती है यात्रा प्रमुख संजय सिंह से मुलाकात कर उनसे बातचीत की। संजय सिंह ने बताया कि इटौंजा पुलिस का सहयोग उन्हें मिलता रहा है। इसलिए कोई समस्या नहीं होती।
प्रभारी निरीक्षक इटौंजा सोबरन सिंह नें बैठक में आए हुए सभी ग्राम प्रधान सभासद अध्यक्ष से बातचीत की और कहा कि अगर किसी को कोई समस्या हो तो वह बता सकता है। इसके अलावा कावड़ यात्रा में अगर कोई समस्या है तो पुलिस उसका निस्तारण करेगी।
Comments (0)