इटौंजा (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के इटौंजा थानें में तैनात उपनिरीक्षक ऋषि देव तिवारी को आईजीआरएस प्रकरण को समयवद्ध एवं गुणवत्ता से निस्तारित करने के संबंध में सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट "रैंकिंग " में माह जून में कमिश्नरेट लखनऊ को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला साथ ही कमिश्नरेट के थानों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ अपर्णा कुमार आईपीएस नें उपनिरीक्षक ऋषि देव तिवारी के उत्कृष्ट योगदान की प्रशंसा की और इसी निष्ठा ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जन सेवा एवं विभाग की प्रतिष्ठा को निरंतर ऊंचाइयों तक पहुंचाने की बात कही और शुभकामनाएं दी। यह सम्मान जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को समय पर और सही तरीके से निपटाने के लिए दिया गया। प्रभारी निरीक्षक इटौंजा सोबरन सिंह सहित पूरे स्टाफ नें वरिष्ठ उप निरीक्षक ऋषि देव तिवारी को बधाई दी।
Comments (0)