बीकेटी (लखनऊ)राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाने में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह एवं उपनिरीक्षक ऋषि देव तिवारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण का आश्वासन दिया।
समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त हुईं। इन मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील से उपस्थित लेखपालों को आवश्यक निर्देश देते हुए शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए अग्रसारित किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।