बीकेटी (लखनऊ)। बक्शी का तालाब स्थित चंद्रभान गुप्त कृषि महाविद्यालय में को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय चंद्रभानु गुप्त जी का 125वां जन्मदिवस श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. फिदा हुसैन अंसारी एवं महामंत्री डॉ बैजनाथ रावत द्वारा चंद्रभानु गुप्त के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. अंसारी ने गुप्त के जीवन, संघर्षों एवं जनसेवा के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सादगी, ईमानदारी और किसान हितैषी नीतियों के प्रतीक थे। उनके आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। दृष्टि सामाजिक संस्थान लखनऊ में निराश्रित और दिव्यांग बच्चों को भोजन कराया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कार्यक्रम में सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों के विचारों को अपनाकर ही हम कृषि एवं शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति कर सकते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि चंद्रभानु गुप्त कृषि महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 1995 में बाबू भगवती सिंह द्वारा की गई थी। महाविद्यालय उनके नाम को सार्थक करते हुए कृषि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है।

 इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी शिवमंगल चौरसिया, डॉ एच एन तिवारी , धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉ उरुज आलम सिद्दीकी सहित सभी समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने चंद्रभान गुप्त  की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।