वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के महमूदपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इम्तियाज हाशमी उर्फ गुल्लू ने अपने ऊपर लगे मारपीट के आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उनके साथ मारपीट हुई, लेकिन मुकदमा उन्हीं के खिलाफ दर्ज कर लिया गया।

इम्तियाज हाशमी ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि तालाब की जमीन को मनोज केसरी की बताया जा रहा है, तो दस्तावेज पेश किए जाएं।

उन्होंने साफ किया कि गांव समाज की जमीन पर किसी भी तरह का कब्जा या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उनका मकसद सार्वजनिक हित की रक्षा करना है।

हाशमी ने मनोज केसरी के स्कूल संबंधी आरोपों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस स्कूल की बाउंड्री आज तक नहीं बनने दी गई, उसी का हवाला देकर उन पर खनन माफिया जैसा काम करने का आरोप लगाना गलत है।

लोहता थाना प्रभारी द्वारा पूरे मामले में बताया गया कि मामले में तालाब को लेकर विवाद हुआ था जिसमें जांच के अनुसार आगे की कार्यवाही होगी।