कावड़ यात्रियों के लिए सायंकाल 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक चली विशाल भण्डारा, विक्रम श्रीवास्तव विक्की के नेतृत्व में हुआ आयोजन

वाराणसी। आध्यात्मिक नगरी काशी में सावन मास के पावन पर्व पर बाबा भोलेनाथ के भक्तों की आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। शिवपुर क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के समीप रविवार को कावड़ यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा सायंकाल 6 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 12 बजे तक चला। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित करने के बाद भंडारे का विशेष प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष विक्रम श्रीवास्तव विक्की (आशा ज्योति सुर्ती) ने बताया कि सावन मास में बाबा भोलेनाथ एक महीने के लिए काशी में वास करते हैं। इसी पावन अवधि में कावड़ यात्रा करने वाले भक्तों की सुविधा के लिए शिवपुर क्षेत्र में नियमित रूप से विशाल भंडारे का आयोजन होता रहता है। इस बार भी श्रद्धालुओं को विशेष जलपान व प्रसाद की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे कावड़ यात्रियों सहित अन्य भक्तों में अपार उत्साह देखने को मिला।

उपाध्यक्ष प्रवीर श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यक्रम कई सालों से सभी के सहयोग से निरंतर चल रहा है। विशाल भंडारा विशेष रूप से कावड़ यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें जलपान कराकर बाबा भोलेनाथ के प्रसाद के साथ श्रद्धालुओं को आगे की यात्रा के लिए विदाई दी जाती है। सावन के पावन पर्व में भक्त अपने आपको बाबा भोलेनाथ को समर्पित कर श्रद्धा के साथ इस सेवा कार्य में भाग लेते हैं। आयोजन अमित पान भंडार के सौजन्य से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में वटुक प्रमुख चौरसिया, जगदीश शत्र्येया सिंह सौटू, गोपीनाथ केशरी, काशीनाथ, शिवकुमार, विक्रम, निर्मेश प्रजापत, रजनेश जेत, श्रेजल श्रीवास्तव तथा शिवपुर पार्षद बालिराम प्रसाद कनौजिया सहित मातृशक्ति की ओर से कल्पना श्रीवास्तव व श्वेता श्रीवास्तव ने सक्रिय भूमिका निभाई। चरसिंया गोट शिवपुर के समस्त निवासियों ने भी इस पावन कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों ने कहा कि सावन के इस पवित्र माह में बाबा भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना उनका मुख्य उद्देश्य है। कावड़ यात्रियों को जल व भोजन की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराकर श्रद्धा का यह अनुष्ठान सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।