इटौंजा( लखनऊ)। इटौंजा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम, जन्मदिन पर लगाया गया “एक पेड़ मां के नाम”
इटौंजा (लखनऊ)। वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत रविवार को विकासखंड बक्शी का तालाब स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र इटौंजा में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत इटौंजा के अध्यक्ष अवधेश कुमार अवस्थी, खंड शिक्षा अधिकारी बीकेटी प्रीती शुक्ला, शैल सिंह राठौर और अनुराग सिंह राठौर ने अशोक, सहजन, मीठी नीम और इमली के पौधे लगाए।
इस अवसर पर शैल सिंह राठौर के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में अंकित अवस्थी, आलोक राय, कन्हैया कुमार, क्रांति, ओमप्रकाश सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
Comments (0)