चंदौली। दीपावली का पर्व प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। इसकी वास्तविक सार्थकता तभी है, जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक खुशियों का प्रकाश पहुंचे। इसी भावना के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. कृष्णानंद पांडेय ने विधानसभा मुगलसराय के हमीदपुर स्थित मुसहर बस्ती में वनवासी परिवारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।
इस दौरान उन्होंने बच्चों को मिठाइयां खिलाईं और मिठाई व पटाखे वितरित किए। बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी खुशियों में शामिल हुए और परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
डॉ. कृष्णानंद पांडेय ने कहा कि त्योहारों की असली खुशी दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने में है। परिवार के साथ पर्व मनाना सामान्य बात है, लेकिन समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटने से आत्मिक संतोष मिलता है। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि समाज का कोई भी वर्ग त्योहार के अवसर पर खुद को उपेक्षित महसूस न करे।
इस पहल से बस्ती के बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली और पूरे माहौल में उत्साह रहा।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गंगाराम साहनी, राजू इकबाल, सत्यानंद राय, रामकिशुन झा, अरविंद पटेल, शिवनाथ प्रजापति, राजाराम चौरसिया, संदीप पटेल, शिवपूजन डॉक्टर, राजू गोंड, शारदा मुसहर, दुर्गा पांडेय, चंद्रशेखर पटेल, बबलू सिंह, ग्राम प्रधान दिनेश सिंह, शेखर बिना और राजेश मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Comments (0)