वाराणसी। दैनिक परफेक्ट मिशन के प्रधान संपादक मनीष दीक्षित की पूज्यनीय माता स्व. विद्या दीक्षित जी के तेरहवीं संस्कार के अवसर पर शुक्रवार, 06 नवंबर को सभी प्रिजनोंं ने उपस्थित होकर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। तेरहवीं के संस्कार में राघवेंद्र प्रताप सिंह, निलाय विश्वास, आनंद तिवारी, सुधीर दीक्षित, अभिषेक पाण्डेय, कुलदीप सिंह, ऋषभ उपाध्याय एवं शुभम उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
सभी उपस्थित लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए प्रार्थना की। परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की कामना की गई।
Comments (0)