चंदन तिवारी निष्कासित, नीलेश दुबे नए जिलाध्यक्ष मनोनीत, स्वागत-सम्मान समारोह संपन्न

वाराणसी। विश्व हिंदू महासंघ वाराणसी इकाई में बड़े संगठनात्मक बदलाव किए गए हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष चंदन तिवारी को निष्कासित कर दिया गया है और उनके स्थान पर नीलेश दुबे को नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नए जिलाध्यक्ष के स्वागत-सम्मान समारोह का आयोजन सिगरा स्टेडियम के पीछे काशी संभाग प्रभारी के निवास स्थान एवं कैम्प कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता नए जिलाध्यक्ष का उत्साहवर्धन करने के लिए उपस्थित रहे। काशी संभाग प्रभारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाध्यक्ष नीलेश दुबे को विश्व हिंदू महासंघ वाराणसी का नया दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि काशी का नाम रोशन करने के उद्देश्य से नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। नीलेश दुबे ने काशी को नई सौगात देते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने जिले में पदाधिकारियों और सदस्यों का चयन कर काशी के हर क्षेत्र में सदस्यों को नियुक्त करने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह में जिलाध्यक्ष नीलेश दुबे का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।

महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए महिला प्रकोष्ठ सदस्य के साथ जिला का कार्यभार संभालने के लिए बहुत जल्द पूजा चतुर्वेदी को भी संगठन में पद देने की घोषणा की जाएगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर पत्रकार आनंद तिवारी को मनोनीत किया गया है। आने वाले दिनों में पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से काशी संभाग प्रभारी मनोज श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष नीलेश दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पत्रकार आनंद तिवारी, मीडिया प्रभारी प्रमोद सिंह, रवि प्रकाश बाजपेई, मातृशक्ति प्रदेश मंत्री माधवी श्रीवास्तव, पूजा चतुर्वेदी, संजय सिंह, प्रवीण अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, राहुल गुप्ता, विवेक दुबे, आनेत पाण्डेय, राजेंद्र मिश्रा, आशीष चौबे, लक्ष्मी नारायण, राजेंद्र दुबे, रमेश रावत, राजकुमार, पन्नालाल के अलावा कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।