वाराणसी। इंडियन एसोशिएशन ऑफ ट्रामा सर्जन का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन एपेक्स मल्टी स्पेशली हॉस्पिटल में आयोजित हुआ। सम्मलेन में देश भर के अस्थि सर्जन ने अपना शोध प्रस्तुत किया। ऑपरेशन की नई तकनीक पर पांच कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।घुटने की गठिया के लिए डॉ सैगल की पेटेंटेड प्लेट डॉ सैगल एचटीओ प्लेट पर डॉ सैगल ने कार्यशाला कराई।

सम्मेलन में वाराणसी के वरिष्ठ अस्थि सर्जन डॉ अजीत सैगल को आगामी सत्र का अध्यक्ष चुना गया। डॉ. सैगल को डॉ. केपी अग्रवाल, डॉ संतोष सिंह आईओए के राष्ट्रीय सचिव डा राजीव रमन, आई ओ ए के पूर्व अध्यक्ष गण डॉ. एससी गोयल, डा शिव शंकर, डॉ अतुल श्रीवास्तव, डॉ अमित जायसवाल, डॉ संजय यादव, डॉ अमित अजगांवकर ने डॉ सैगल को बधाई दी। आईएटीएस के महासचिव डॉ. भुवन सिंह और नेशनल चेयर डॉ रंजीत सिंह ने डॉ सैगल को संस्था का कालर डॉ. संदीप कुमार से डॉ. सैगल को पहनवा कर कार्य भार दिलाया।