वाराणसी। गिलट बाजार एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुलभ खरीदारी की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को गिलट बाजार तिराहे के समीप स्टाइल बाजार का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन जेएस ओसिस भवन के अधिष्ठाता जयप्रकाश सिंह एवं सुशीला सिंह ने मुख्य द्वार पर फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के सैकड़ों लोग एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जयप्रकाश सिंह ने कहा कि आमजन की दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस प्रतिष्ठान की स्थापना की गई है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खरीदारी करने और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। स्टाइल बाजार के प्रबंधक प्रयागराज निवासी सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि वाराणसी में यह उनका चौथा प्रतिष्ठान है और शहर में अब कुल चार स्टाइल बाजार संचालित हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शोरूम में बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों के आकर्षक परिधान, कॉस्मेटिक तथा खाद्य सामग्री उचित एवं किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही अधिक खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए विशेष उपहार योजना भी संचालित है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से प्रतिष्ठान में पहुंचकर गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की खरीदारी करने का आग्रह किया। उद्घाटन समारोह में नीलेश सिंह, विकास सिंह, शुभ्रा सिंह, अभ्युदय सिंह, प्रदीप कुमार सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।