जेल में सुनने की कमजोरी वाले कैदियों को सुनने की मशीन भेंट जेल

शिव शक्ति जन कल्याण ट्रस्ट का पुनीत कार्य, कैदियों के चेहरों पर खुशी

वाराणसी। रविवार को केन्द्रीय कारागार शिवपुर में शिव शक्ति जन कल्याण ट्रस्ट वाराणसी 'जन कल्याण में अग्रसर' के सौजन्य से कान से कम सुनने वाले बंदियों को 2 नग कान की मशीन भेंट की गई।
कारागार में निरुद्ध बंदी आनंद कुमार यादव व उस्मान अली को कान की मशीन मिलते ही उनके चेहरे खिल उठे। दोनों बंदियों ने हाथ जोड़कर ट्रस्ट की संचालिका ईशा त्रिपाठी को धन्यवाद दिया और अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने शिव शक्ति जन कल्याण ट्रस्ट की संचालिका ईशा त्रिपाठी को ऐसे पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में बंदियों के हित में इसी प्रकार के कार्यों को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अशोक कुमार राय, अयोध्या प्रसाद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Comments (0)