सात दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का आयोजन, बच्चों को सिखाए गए आत्मनिर्भरता के गुण सात

 

बच्चों को जूडो-कराटे के साथ शारीरिक एवं मानसिक प्रशिक्षण

 

समापन समारोह में प्रमाण-पत्र व मेडल से नवाजे गये बच्चे  

 

वाराणसी। भारत विकास परिषद वरुणा शाखा द्वारा विश्वास फिटनेस एकेडमी के तत्वाधान में सात दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में दर्जनों बच्चों को जूडो, कराटे, दौड़, डांस, श्लोक कंपिटिशन और शटल रन (शेटलरन) जैसी गतिविधियों के माध्यम से न केवल शारीरिक फिटनेस बल्कि आत्मरक्षा की तकनीकें भी सिखाई गईं। साथ ही बच्चों को आत्मसत्ता (आत्मनिर्भरता) के गुणों, अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का भी प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का उद्देश्य बच्चों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ मानसिक रूप से सशक्त बनाना था, ताकि वे जीवन में आने वाली किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहें। शिविर में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई।

शिविर का समापन शनिवार को तरना शिवपुर में हुआ। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी बच्चों को उनके प्रदर्शन के अनुसार प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट), मेडल और सम्मान प्रदान किए गए। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की प्रान्तीय सहभागिता संस्कार वीना पाण्डेय, अध्यक्ष डाक्टर ओम प्रकाश यादव, सचिव दिनेश जयसवाल, कोषाध्यक्ष जयपाल सिंह, महिला सहभागिता संस्कार नीतू सिंह, शाखा महिला सहभागिता नीधि सिंह, दीपांश मिश्रा, योहन, श्रीजन सहित कई गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक और बच्चे उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में ऐसे शिविरों को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया। यह शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय प्रयास साबित हुआ।