वाराणसी (चितईपुर):धर्म और शिक्षा की नगरी काशी के चितईपुर क्षेत्र में छात्राओं और कामकाजी महिलाओं के लिए एक नई और सुरक्षित सौगात दी गई है। चितईपुर स्थित नवनिर्मित 'महालक्ष्मी गर्ल्स हॉस्टल' का बीते दिनों बेहद गरिमामय और भव्य माहौल में शुभारंभ हुआ। इस आधुनिक हॉस्टल की शुरुआत से वाराणसी में रहकर पढ़ाई करने वाली और बाहर से आने वाली छात्राओं के लिए आवास की एक बड़ी चिंता दूर होगी। 80 वा स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण  एवं राष्ट्रगान से हुआ विद्यार्थियों ने देश भक्ति नित्य गीत आजादी का सफर नाटक सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दी. महालक्ष्मी गर्ल्स हॉस्टल के निदेशक रोहित श्रीवास्तव ने हॉस्टल में तिरंगा लहराया गया देश भक्ति के गीत गाए। मुख्य अतिथि मिथिलेश श्रीवास्तव, साक्षी सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, मुस्कान, वरुण, शिवम, श्रीवास्तव,पीहू हॉस्टल स्टाफ मौजूद रहे।