वाराणसी। विद्युत वितरण खंड-द्वितीय, बरईपुर की ओर से उपभोक्ताओं के लिए विद्युत बंदी की सूचना जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार 21 सितंबर 2026 को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बेटावर एवं 33/11 केवी करसड़ा उपकेंद्र पर अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा।

अनुरक्षण कार्य के लिए दोनों उपकेंद्रों का शटडाउन लिया जाएगा। इसके चलते दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक करीब दो घंटे दोनों उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि बंदी के दौरान अपनी दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पेयजल, इन्वर्टर चार्जिंग आदि की वैकल्पिक व्यवस्था पहले से कर लें, ताकि बिजली आपूर्ति बंद रहने के दौरान असुविधा न हो।

विभाग ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग की अपील की है। सूचना पर अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड-द्वितीय, बरईपुर, वाराणसी के हस्ताक्षर हैं।

“राष्ट्र हित में ऊर्जा बचाएं”