वाराणसी। भारत के पहले और सबसे बड़े ग्रीनफील्ड औद्योगिक स्मार्ट शहर धोलेरा स्मार्ट सिटी की विकास योजनाओं एवं निवेश की संभावनाओं को लेकर शगुन ग्रुप एवं शमंता बिल्डर्स की वाराणसी में पहली शाखा का भव्य शुभारंभ हुआ। महमूरगंज स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत श्रीकांत मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर आयोजित गेट-टुगेदर कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, निवेशकों एवं बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम स्थित धोलेरा स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन (एसआईआर) करीब 920 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना, आधुनिक औद्योगिक सुविधाएं, उत्कृष्ट सड़क एवं परिवहन व्यवस्था, हरित एवं प्रदूषण-मुक्त वातावरण तथा सतत विकास के साथ भविष्य का आधुनिक स्मार्ट शहर तैयार करना है।

कार्यक्रम में बताया गया कि धोलेरा स्मार्ट सिटी परियोजना को औद्योगिक, आवासीय, उच्च पहुंच गलियारा, सामुदायिक सुविधाएं, सड़क, पर्यटन, मनोरंजन एवं खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना देश-विदेश के निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनती जा रही है।

कंपनी के संस्थापक एवं निदेशक भवदीप सिंह चुडासमा ने बताया कि शमंता बिल्डर्स धोलेरा एसआईआर में प्रीमियम रिहायशी प्लॉट उपलब्ध करा रही है। कंपनी पारदर्शिता, गुणवत्ता और ग्राहक संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए लोगों को भविष्य की स्मार्ट सिटी में सुरक्षित निवेश का अवसर उपलब्ध करा रही है।

इस अवसर पर ज्योतिभूषण शुक्ला एवं रूपेश श्रीवास्तव को वाराणसी शाखा का प्रमुख नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन इंदौर की मोनिका शर्मा ने किया। समारोह में धीरज जायसवाल (ब्रांच हेड), अमित पांडे, धीरेंद्र मिश्र, कामिनी मिश्रा, शिव गोविंद उपाध्याय, दशरथ साहनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।