जाठी ग्रामसभा सिंधोरा थाना क्षेत्र के सर्वेश वन्य जीव संरक्षण संस्थान द्वारा आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
वाराणसी। जाठी ग्रामसभा सिंधोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत में सर्वेश वन्य जीव संरक्षण संस्थान द्वारा सोमवार को वन्य जीव एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं, महिला मंडलों तथा गणमान्य नागरिकों की भारी संख्या में उपस्थिति रही। लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए और वन्य जीवों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। संस्थान के अध्यक्ष सर्वेश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वन्य जीव प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। सांप, उल्लू, नेवला, गोह, विभिन्न प्रकार के पक्षी तथा अन्य वन्य जीव पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि अज्ञानता और अनावश्यक भय के कारण लोग इन जीवों को नुकसान पहुंचाते हैं, जबकि अधिकांश वन्य जीव बिना उकसावे के मनुष्यों पर हमला नहीं करते।
सर्वेश कुमार ने स्थानीय लोगों से अपील की कि यदि किसी के घर, खेत या आसपास कोई वन्य जीव दिखाई दे तो उसे मारने या हानि पहुंचाने के बजाय तुरंत वन विभाग या सर्वेश वन्य जीव संरक्षण संस्थान को सूचना दें। संस्थान द्वारा ऐसे जीवों को सुरक्षित रेस्क्यू करके उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाता है।
युवाओं और समाजसेवियों से प्रकृति संरक्षण का आह्वान निःशुल्क रेस्क्यू और जन-जागरूकता अभियान जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से वन्य जीवों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। संस्थान के अध्यक्ष ने बताया कि संस्थान समय-समय पर निःशुल्क रेस्क्यू ऑपरेशन, जन-जागरूकता अभियान, स्कूल-कॉलेज कार्यक्रम और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित करता रहता हुँ।
उन्होंने युवाओं एवं समाजसेवियों से विशेष अपील किया कि वे इस अभियान से जुड़कर प्रकृति और वन्य जीवों की रक्षा में अपना योगदान दें। सर्वेश कुमार ने कहा, आइए, हम सब मिलकर वन्य जीवों की रक्षा करें, पर्यावरण को सुरक्षित रखें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक संतुलित, हरित एवं स्वस्थ भारत का निर्माण करें। जो भी व्यक्ति इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहता है, वह सर्वेश वन्य जीव संरक्षण संस्थान से संपर्क कर सकता है। संस्थान का यह प्रयास स्थानीय स्तर पर वन्य जीव संरक्षण की भावना को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Comments (0)