नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े एसीबी के मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तारीख तय की है। जमानत अर्जी पर अदालत ने एसीबी को नोटिस भी जारी किया है।

सत्येंद्र जैन ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए अदालत में याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। मामले में एसीबी ने मंगलवार, 18 अगस्त को कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

अदालत ने इनमें से आरोपी अंकित श्रीवास्तव को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, जबकि सत्येंद्र जैन समेत अन्य पांच आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

अब इस मामले में सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर 25 अगस्त को सुनवाई होगी। अदालत के अगले आदेश पर सभी की निगाहें टिकी हैं।