70 स्टॉलों पर रंग-बिरंगे उत्पाद के साथ महिलाये कर रही हैं जमकर खरीदारी

वाराणसी। पावन नगरी काशी में महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, विदिशा शाखा द्वारा 20 जुलाई 2026 को शुभम लॉन में “विदिशा हाट” मेला का भव्य आयोजन किया गया। यह मेला न महिलाओं के युक्तियों के लिए भी सशक्तिकरण का प्रतीक बना हुआ है, इस मेले में काशीवासियों के लिए त्योहारों की खरीदारी का आकर्षक केंद्र भी साबित हो रहा हैं। मेले का शुभारंभ प्रसिद्ध डिजाइनर एनी जैन, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष रानिका जायसवाल और अग्रवाल जेम्स के अधिष्ठाता विशाल अग्रवाल के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर काशी के अनेक गणमान्य नागरिक, महिला उद्यमी और परिवार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हैं।

मेले में लगभग 70 स्टॉल लगाए गए, जिनमें वाराणसी, प्रयागराज, दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रदर्शकों ने अपने आकर्षक हस्तशिल्प, परंपरागत वस्त्र, आभूषण, घरेलू सामग्री और त्योहारों से जुड़ी विविध वस्तुओं का प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक चले इस मेले में नगरवासियों और खासकर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं उत्साहपूर्वक खरीदारी कर रही है और एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की आवश्यक वस्तुओं का आनंद ले रही हैं। मेले का कुशल संचालन शाखा की सांस्कृतिक मंत्री मीनू पोद्दार एवं श्वेता केडिया ने किया। शाखा अध्यक्षा सरोज तुलस्यान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, जबकि सचिव प्रीति बाजोरिया ने सभी स्टॉलधारकों, सहयोगियों और नगरवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

स्टॉलधारकों ने संस्था एवं संयोजिकाओं नीतू मुरारका, अलका बाजोरिया, संध्या अग्रवाल एवं मीना अग्रवाल की सराहना करते हुए कहा कि महिला उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और व्यवसाय विस्तार के लिए यह मंच बेहद उपयोगी साबित हुआ। कोषाध्यक्ष चंदन खेमका, संस्थापिका अध्यक्ष मधु तुलस्यान, शोभा सिंघी, सुनीता जिंदल, सुनीता कंदोई, कृष्णा चौधरी, छमा अग्रवाल सहित शाखा की सभी सदस्याएं परिवार सहित उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की जानकारी प्रचार मंत्री समता डिडवानिया द्वारा दी गई। यह आयोजन न केवल आर्थिक रूप से महिला सशक्तिकरण को मजबूत करता है, बल्कि सांस्कृतिक एकता और परंपराओं को भी जीवंत रखने का माध्यम बना दिख रहा हैं।