वाराणसी। आध्यात्मिक नगरी काशी में युवा करणी सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में करणी सेवा के विकास एवं विस्तार संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसी अवसर पर युवा करणी सेना के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के जन्मदिन पर केक काटकर सभी ने शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन समारोह के साथ-साथ सात्विक भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें बाटी-चोखा का स्वादिष्ट व्यंजन परोसा गया। उपस्थित सभी लोगों ने इस सात्विक भोजन का भरपूर आनंद लिया।

बैठक में आने वाले कल की चुनौतियों और संभावनाओं पर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया। युवा करणी सेना के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा संगठन की सेवा भावना को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबंधक यूगल किशोर इंटर कॉलेज रामेश्वर के धर्मेंद्र सिंह पप्पू, राजेश सिंह दोहरी, संजीव राय बिल्लू, अजातशत्रु सिंह, डॉक्टर सोभनाथ सिंह, प्रतीक रघुवंशी, ज्योति प्रकाश, संजय गुप्ता, पवन सिंह, डॉक्टर महेंद्र नाथ सिंह, शाहनवाज अली, खुर्शीद आलम, संजय सिंह, ध्रुव सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और समाज सेवा के कार्यों को और प्रभावी बनाने पर सहमति बनी।