काशी में 11 जुलाई को बालाजी पैलेस में महिला सशक्तिकरण का लगेगा हस्तशिल्पियों का भव्य मेला
वाराणसी। आध्यात्मिक नगरी काशी में मारवाड़ी युवा मंच अन्नपूर्णा शाखा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘हुनर एक नई पहचान’ प्रदर्शनी एवं मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन 11 जुलाई 2026 शनिवार को प्रातः 11 बजे बालाजी पैलेस, महमूरगंज में आयोजित होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संस्था की अध्यक्ष निहारिका तोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में महिला सशक्तिकरण को नया आयाम देने के उद्देश्य से यह मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना, स्थानीय उद्यमियों को मंच प्रदान करना तथा हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देकर समाज सेवा को जोड़ना है। सावन एवं आगामी त्योहारों को ध्यान में रखकर आयोजित इस एक दिवसीय मेले में दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, प्रयागराज, भदोही समेत विभिन्न शहरों से उद्यमी भाग लेंगे। मेले में एक ही छत के आकर्षक हस्तनिर्मित उत्पाद उपलब्ध होंगे, साड़ियां, बंधनवार, भगवान की पोशाक, कस्टमाइज्ड गिफ्ट आइटम्स, बेडशीट, कुर्तियां, चिकनकारी, ज्वेलरी और अन्य अनेक आकर्षक वस्तुएं सामिल हैं। नेहा गोयल ने बताया कि इस हुनर एक नई पहचान मेले में 47 काउंटर लगेंगे जिसमें से दो-तीन काउंटर विकलांग या गरीब तत्व की महिलाएं रहेंगी जिसको हमारी संस्था के द्वारा सहयोग देते हुए उनके हुनर की पहचान को लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस हुनर मेले में टिकट काउंटर भी बनाए जायेंगे, इस मेले में आने के लिए लोगों को टिकट लेने पर ही अंदर प्रवेश मिलेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केशव जालान, डॉ. भारती मधोक, सुनीता लोहिया, डॉ. दीपाली गुप्ता एवं उमा बजाज उपस्थित रहेंगी। मेले की संयोजिका पूजा खेमका एवं श्वेता अग्रवाल हैं। संस्था की सचिव सुनीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नेहा गोयल के साथ-साथ पूर्व अध्यक्षा सुनीता जाखोड़िया, निधि केडिया, प्रीति प्रहलादका, सुनीति खंडेलवाल, पूनम खंडेलवाल, प्रियंका खंडेलवाल, सपना माहेश्वरी, पूजा अग्रवाल, स्वाति बाजोरिया सहित सभी सदस्य निहारिका तोदी के नेतृत्व में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम के समापन पर निर्वर्तमान अध्यक्षा पूजा खेमका एवं पूर्व अध्यक्षा श्वेता अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया जाएगा। इस अवसर पर अनुराग चंदवासिया (पूर्ण क्रांति अध्यक्ष) मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
Comments (0)